रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

जिला अलीराजपुर के तहसील जोबट के ग्राम उदयगढ़, ग्राम पंचायत बोरी और चंद्रशेखर आजाद नगर, कट्ठीवाड़ा और आस-पास के जिलों के सीमावर्ती इलाकों को कलेक्टर ने सील करवा दिया है। सभी जागरूक जनता से अनुरोध है कि अलीराजपुर जिले की कलेक्टर सुरभि गुप्ता जिला दंडाधिकारी के निर्देश का पालन करते हुए
अलीराजपुर जिले के सीमावर्ती इलाके के अलावा बाहर जिले का व्यक्ति अगर अलीराजपुर जिले में प्रवेश करता हे तो तुरंत सूचना आपके नजदीकी पुलिस विभाग कार्यालय को दें ताकि अपने जिला को कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाया जा सके। 28.4.2020 से 03.05.2020 तक जिला दंडाधिकारी का कर्फ्यू आदेश है सभी आदेश का पालन करें।
