कलेक्टर के निर्देश पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का एटीएम चलित वाहन में पहुंच रहा गांव-गांव, ग्रामीणों को अब नहीं लगाना पड़ेंगे बैंक के चक्कर | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर के निर्देश पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का एटीएम चलित वाहन में पहुंच रहा गांव-गांव, ग्रामीणों को अब नहीं लगाना पड़ेंगे बैंक के चक्कर | New India Times

झाबुआ जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक झकनावदा में झाबुआ कलेक्टर प्रबल सिपाह के निर्देशानुसार नोबेल कोरोना वायरस कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के चलते सोशल डिसटेंसी को ध्यान में रखते हुए चलित वाहन में एटीएम सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। चयनित एटीएम वाहन सोमवार को प्रातः 11:30 बजे झकनावदा बैंक परिसर पहुंचा जहां एटीएम प्रभारी नवीन सिंगल द्वारा ग्रामीणों को विधिवत रूप से सोशल डिस्टेंस का पालन करवाते हुए एवं सैनिटाइजर से हाथ धुलवा कर एटीएम से रुपए निकालने का तरीका बताया गया।

नगर के जागरूक शिक्षक सत्यनारायण राठौड़, व्यापारी मुकेश कोठारी, एवं एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर आसिफ खान ने एटीएम से रुपए निकाले व कलेक्टर प्रबल सिपाह द्वारा इस चलित वाहन में एटीएम सुविधा उपलब्ध करवाने पर धन्यवाद प्रेषित किया एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा झकनावदा को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे सोशल डिस्टेंसी का पूरा ध्यान रखकर इस बीमारी से बचने के लिए इस चैन को तोड़ा जा सकेगा।
इस अवसर पर कमेंद्र सिंह सोलंकी शाखा प्रबंधक झकनावदा ने बताया की कोरेना महामारी को देखते हुए बैंकों में से राशि निकालने हेतु लाइनों में लगना पड़ रहा था जिसके चलते सरकार की मंशा है की लाइन में नहीं लगते हुए अपने एटीएम कार्ड से स्वयं पैसे निकालें। एटीएम मशीन पर कर्मचारी उपस्थित है पैसे निकासी के पूर्व और बाद में कस्टमर के हाथ सैनिटाइजर से धुलवाए जा रहे हैं जिससे स्वयं को सुरक्षित रख सकें। इस अवसर पर दिनेश खतेडिया, जितेंद्र जाधव, आशीष शर्मा, मनीष बारिया, कालू सिंह सोलंकी, दिनेश भाबर, दिलीप राठौड़, घनश्याम कनालची उपस्थित थे। चलित एटीएम को देख ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version