मुरादाबाद जिला प्रशासन की तरफ से गरीबों को पहुंच रहा है राशन | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद जिला प्रशासन की तरफ से गरीबों को पहुंच रहा है राशन | New India Times

कोरोना वायरस की वजह से मुरादाबाद समेत पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है। लाॅक डाउन में गरीब व जरूरतमंदों को किसी प्रकार की कोई परेशानी व दिक्कत ना हो उसको लेकर प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है ताकि जरूरतमंदों तक जरूरत का सामान व राशन पहुंच सके। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत चक्कर की मिलक पर प्रशासन के आदेशानुसार चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों को चिन्हित कर लेखपाल द्वारा राशन बांटा गया। लेखपाल नवीन प्रताप ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार हम लोगों द्वारा 1 दिन में 100 लोगों को राशन बांटा जा रहा है। इसी कड़ी में कैंप चौकी के पास 23 जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा गया और आगे भी यह राशन लगातार दिया जा रहा है।
इस मौके पर लेखपाल नवीन प्रताप, कैंप चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार, एसआई प्रवीण कुमार, एसआई मतीन खान व पुलिस टीम उपस्थित रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article