आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से बिहार में 12 लोगों की मौत कई अन्य झुलसे, मुख्यमंत्री ने मरने वालों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये अनुदान राशि देने का किया ऐलान | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से बिहार में 12 लोगों की मौत कई अन्य झुलसे, मुख्यमंत्री ने मरने वालों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये अनुदान राशि देने का किया ऐलान | New India Times

बिहार में सारन, जमुई और भोजपुर में आकाशीय बिजली (वज्रपात) के कारण 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग इससे झुलस गए।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को लेकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार ने मृतकों के आश्रितों को चार – चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया और झुलसे हुये लोगों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं।

बताते चलें कि बिहार में वज्रपात से सारण में 9, जमुई में 2 और भोजपुर में 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इसे लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि, आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने तत्काल मृतकों के आश्रितों को चार – चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं साथ ही उन्होंने आकाशीय बिजली से झुलसे हुये लोगों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिये हैं एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हुये वज्रपात की तीव्रता काफी अधिक थी। लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में थे इस कारण ऐसी तीव्रता वाले वज्रपात से संभवतः क्षति कम हुई है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें । खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय – समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुये कहा है कि लोग धैर्य रखें, सचेत रहें, सतर्क रहें तभी स्वस्थ रहेंगे। लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुये घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article