मुस्लिम समाज कोरोना संक्रमण को लेकर नियमों का पालन करें: हाफिज सईद अहमद | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मुस्लिम समाज कोरोना संक्रमण को लेकर नियमों का पालन करें: हाफिज सईद अहमद | New India Times

मुस्लिम समाज में सबसे पवित्र मानने वाला रमजान मुबारक का महीना शनिवार से चांद देखने के बाद शुरू हो गया है। बताया जाता है कि यह महीना सबसे अफजल और अव्वल माना जाता है एवं इसी महीने में इस्लाम धर्म की पाक किताब कुरान ए मजीद को अल्लाह ने दुनिया में नाजिल फरमाया था जिसमें दुनिया की तमाम कायनात के संबंध में पूरा निजाम लिख दिया गया था जो ता कयामत तक के लिए मौजूद रहेगा जिसमें सच्चाई और अच्छाई की राह पर चलने की तालीम पूरी कायनात को पैगाम के रूप में भेजा गई, इस माह में मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा अपने खुदा की इबादत में पूरे 1 महीने के रोजे उपवास रखे जाते हैं और रात्रि में तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है जिसमें धर्मगुरुओं मौलाना द्वारा इस्लाम धर्म की पाक किताब कुराने पाक की तिलावत की जाती है वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते देश के मौजूदा हालात ठीक ना होने की वजह से मुस्लिम समाज के सभी धर्मगुरुओं ने सभी मुस्लिम धर्मावलंबियों से अपील की है कि शासन प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही इस अवसर पर नियमों का पालन करते हुए इस पर्व को मनाना है और कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए शासन प्रसाशन द्वारा घोषित लॉक डाउन का पालन करे,।और अपने अपने घरों में नमाज पढ़ें और बताई जा रही सभी सावधानी का पालन करते हुए इस पवित्र माहे रमजान और ईद उल फ़ित्र का त्यौहार मनाये।

मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं की अपील

देवरी के सिद्दीकीया उमर बिन खत्ताब मदरसा मस्जिद के हाफिज मोहम्मद सईद साहब ने इस अवसर पर सभी मुस्लिम समाज की अवाम से कोरोनो को लेकर संदेश देकर यह अपील की है कि सभी लोग अपने अपने घरों में रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें हाथों को सैनिटाइज करें, साबुन से बार बार हाथ धोएं, फेस मास्क का उपयोग करें और अपने घरों पर ही रहे बिना वजह सड़कों पर ना निकले अपने मोहल्लों में और गलियों में ना स्वयं इकट्ठा हो और ना ही दूसरों को इकट्ठा होने दें और ना ही मस्जिदों में इकट्ठा होकर भीड़ बढ़ाएं सभी लोग शासन के नियमों का पालन करते हुए सभी लोग रोजे रखें और अपने घर पर ही रोजा इफ्तार करें एवं इफ्तार पार्टी से बचें और घर पर ही पांचो टाइम की नमाज एवं तरावीह की नमाज भी घर पर ही पड़े सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मोहल्ले मैं आसपास के लोग इकट्ठा होकर ना पड़े अपने अपने घरों में अकेले ही नमाज अदा करें और अल्लाह से अपने देश की तरक्की के लिए और कोरोना महामारी बीमारी से बचने के लिए पूरी कायनात के लिए दुआ करें और कोरोना की जंग में हम सबका सहयोग कर रहे शासन-प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी डॉक्टर सहित सभी की सेहत और सलामती के लिए दुआ करें।

By nit

Exit mobile version