सामाजिक सरोकार टीम की सक्रियता से ग्वालियर रच रहा है नया इतिहास, गोपाल किरन समाज सेवी संस्था द्वारा की जायेगी आपदा राहत कोष की स्थापना | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सामाजिक सरोकार टीम की सक्रियता से ग्वालियर रच रहा है नया इतिहास, गोपाल किरन समाज सेवी संस्था द्वारा की जायेगी आपदा राहत कोष की स्थापना | New India Times

श्रीमती संगीता शाक्य मुख्य संरक्षक, गोपाल किरन समाज सेवी संस्था, ग्वालियर द्वारा जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न वितरण किया गया। खाद्यान्न वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि, सामाजिक सरोकार टीम की सक्रियता से ग्वालियर रच रहा है नया इतिहास,
बिना उम्मीद के कुछ ऐसे रिश्तों को निभाया जाये।
देख के उसे गमगीन हमसे भी न मुस्कुराया जाये।
दूसरों की ख़ुशी में जो अपनी ख़ुशी देखे वो कभी भी दुखी नही होता। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा आपदा कोष की स्थापना की जायेगी जिसका मकसद जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर सहायता देना होगा।
कोरोना वायरस से बचाव हेतू स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संस्था द्वारा कोविड-19 के खिलाफ जन-जन को जागरूक करने का कार्य देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही किया जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर लगातार देखने को मिल रहा है।
संस्था की सचिव जहाँआरा ने बताया कि, दिन और रात की परवाह किये बिना कोरोना के योद्धा हर मोर्चे पर डटे हुये हैं। वे लोगों को सोशल डिस्टेंस में रहने के साथ-साथ चेहरे को ढंकने और मास्क कि जरूरत और फायदे के बारे में बता रहे हैं और मास्क का वितरण
मंजू मंसोरिया, गोपाल किरण समाज सेवी संस्था जी के द्वारा जरूरत मंदो के लिए निः शुल्क इनके द्वारा तैयार किया गया कपड़े के मास्क कर रहे हैं, इसके साथ ही सैनीटाईजर के उपयोग करने और साबुन से हाथ धोने के बारे में भी बता रहे हैं। यह पवित्र रमज़ान महीना हमें दूसरों के प्रति संवेदनशील रहने, खासकर जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए रहने, प्रेरणा प्रदान कर इस अवसर पर, हम प्रतिबद्धता व अनुशासन के बल पर कोविड-19 को हराने का संकल्प लें।

यह अभियान श्रीमती संगीता शाक्य मुख्य संरक्षक एवं श्री अहसान उल्ला पाशा संरक्षक के संरक्षण, श्रीप्रकाश सिंह निमराजे की पहल पर चलाया जा रहा है जिसमें प्रमुख भूमिका शफी मोहम्मद कुरेशी (रिटा. आई.ए.एस. राजस्थान सरकार), डॉ अंजली जलज, के.एस. निमेष, डॉ प्रवीण गौतम, एस.एल.अटेरिया (सबलगढ़ मुरैना), डॉ. कुसुम चौधरी, सर्वेंद्र चौहान, इंजी. आर.एस.वर्मा (सीपीडब्ल्यूडी- पुणे), डॉ.एम.आर. रायपुरिया, शिवचरण मंडराई (भोपाल), विजय शंकर निरत (सिंगरौली), निहालचंद शिवहरे, निहाल चन्द्र शिवहरे (झाँसी), गायत्री सोनकर (भोपाल), सुमंत निवारे, किशोर श्रीवास्तव (नई दिल्ली), डॉ.अलका श्रीवास्तव, रामप्रसाद बसेडिया, उपेन्द्र श्रीवास्तव, श्याम सिंह राठौर (अध्यक्ष) राठौर कर्मचारी संघ ग्वालियर एवं सम्पादक राठौर चेतना पत्रिका, राजेश भदौरिया (सामाजिक कार्यकर्ता, भोपाल) आदि लोगों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
इस विश्वव्यापी महामारी में निराश्रितों के दर्द को अपना दर्द समझते हुए हमारे कंधे से कंधा मिलाकर बिना-डर-भय के बारी-बारी से निरन्तर हमारा साथ दे रहे जिला ग्वालियर में संस्था के प्रमुख साथीगण निम्नानुसार है:-
जो साथी फील्ड में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं इनमें प्रमुख रूप से श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, भवानी राज, मुन्ना, मानसिंह बौद्ध, अरविन्द कुमार विजय, रेनू गूर्जर, आमिन खान (एडवोकेट), सुशील कदम, महामृत्युंजय, पवन नरवरिया, मंजू मंसोरिया, और राजू बाथम, यह कार्य चिन्हित बस्तियों में कर रहे हैं जो लगातार संस्था के साथ एक फौजी की तरह लॉकडाउन पीरियड में लिए गए संकल्प को पूरा करते हुए रोजाना, लगभग 400 जरूरतमंद, गरीब परिवार के लोगों तक भोजन पहुंचाने का कार्य लगातार सुबह शाम कर रहे हैं। जब तक लॉकडाउन चलेगा तब तक यह अभियान इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगा।
इस टीम से सदस्य मानते हैं कि हर जरूरतमंद है हमारे परिवार का सदस्य
लॉकडाउन मे कोई भूखा नही रहे इसे ध्यान मे रखते हुए संस्था द्वारा बच्चों के परिवारों के लिये “कोई भी भूखा न सोये” अभियान चलाया गया है जिसमें नियमित रूप से जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर राशन के किट वितरित किये जा रहे है, (राशन किट में पांच किलो आटा, एक किलो दाल, एक लीटर तेल, चावल, नमक, मिर्च, हल्दी, टूथपेस्ट, साबुन, हैंडवाश, वाशिंग पॉवडर, फेशमास्क, हैंड ग्लव्स आदि शामिल हैं) साथ ही बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराया जा रहा है, संस्था द्वारा बस्तियों में बीमार व्यक्तियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, एवं जरूरत पड़ने पर गर्भवती और गंभीर बीमार व्यक्तियों को अस्पताल भी पहुचाया जा रहा है।
श्रीप्रकाश सिंह निमराजे (अध्यक्ष, गोपाल किरन समाज सेवी संस्था, ने अपील की है कि “आप सभी समाज बन्धुओं और समाज सेवियों से मैं संस्था की ओर से विनम्र निवेदन करता हूं कि आप सब मानवता के इस पावन कार्य मे हमें अपने आस-पास रहने वाले गरीब परिवारों की जानकारी देकर हमारा सहयोग करें अगर हो सके तो आप कार्यालय से प्रतिदिन भोजन के पैकेट लेकर उन परिवारों तक खाना पहुचाने मैं भी सहयोग कर सकते है कृपया इस विश्वव्यापी आपदा में मानवता को सुरक्षित रखने हेतु अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।
हमारा संकल्प “आपदा राहत कोष बनाएंगे”।

श्रीप्रकाश सिंह निमराजे (अध्यक्ष, गोपाल किरन समाज सेवी संस्था, ग्वालियर) ने बताया कि, संस्था द्वारा जन जागरूकता करने के साथ-साथ मास्क वितरण भी किए जा रहें हैं, वर्तमान समय तक संस्था द्वारा पाँच सौ लोगों को मास्क वितरण के साथ ही पन्द्रह हजार लोगों को जागरूक करने का काम किया गया है और ये कार्य निरंतर किया जा रहा है, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं लॉकडाउन के नियमों का पालन हर एक व्यक्ति को करना होगा तभी हम सब अपने देश को इस महामारी से बचा पाएंगे।
बच्चों को कोविड-19 से बचने के लिए मास्क बांटे और वायरस से बचने के लिए हाथ धोना सफाई से रहना मुंह पर मास्क लगाना घर में रहना आदि समझाइश दी .
वैश्विक महामारी कोरोना आपदा के संकट कारण लगे दूसरे चरण के में लाॅक डाउन के भी सतत सेवा कार्य जारी रहा।.गोपाल किरन समाज सेवी संस्था ग्वालियर, द्वारा टीम के माध्यम से गरीब, निर्धन, विकलांगों, विधवा, असहाय की भूख की पीड़ा को दूर करने के प्रयास निरंतर जारी है।
लॉक डाउन चरण में प्रतिदिन तीन सौ लोगों के लिए खाने के पैकेट कुछ ज़रूरतमंद लोगों के लिए सब्ज़ियाँ, मसाले, दूध, दाल और सूखा राशन, वितरण के साथ साथ गैस भराने के लिये आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा है। भोजन के पैकेट वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। लोगों के हाथों को सैनिटाइजर से साफ कराया जाता है एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन वितरण किया जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version