संदीप शुक्ला/शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गौरवशाली सामाजिक संस्था की अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा एवं वासुदेव मिश्रा सह सचिव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी (श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ) के द्वारा संकल्प अनुसार दोपहर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ की छांव के नीचे रहने वाले एवं त्रिपाल के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को भोजन पहुंचाया गया।

इनके साथ अधिवक्ता बरखा श्रीवास्तव ने आज शहर के विनय नगर, घासमंडी, कोटेश्वर तिराहा, मांढरे वाली माता चौराहा, कटोरा ताल, फूल बाग, मोती महल रोड इत्यादि जगह पर भोजन पैकेट पहुंचाएं। इन्होंने बताया कि हमारा संकल्प है कि कोई भूखा ना सोए। शासन प्रशासन एवं शहर के जन सेवकों द्वारा भरपूर मात्रा में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। शिल्पा डोगरा एवं वासुदेव मिश्रा जरूरतमंद परिवारों को करीब एक माह से भोजन खाद्य पदार्थ सामग्री पहुंचा कर छोटी-मोटी समस्याएं हल कर रहे हैं।
