अर्नब गोस्वामी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा महिला अश्मिता के खिलाफ: अरुण विद्यार्थी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की अगुवाई में पुलिस थाने में दी गई तहरीर | New India Times

अंकित तिवारी, कौशांबी (यूपी), NIT:

अर्नब गोस्वामी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा महिला अश्मिता के खिलाफ: अरुण विद्यार्थी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की अगुवाई में पुलिस थाने में दी गई तहरीर | New India Times

एक प्रतिष्ठित चैनल के एंकर अर्णब गोस्वामी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र एवं असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया है जो कि महिला अस्मिता के भी खिलाफ है, इस मामले में प्रशासन को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने मझनपुर थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर देते हुए यह बातें कहीं। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर हंजला उस्मानी मौजूद रहे।

अर्नब गोस्वामी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा महिला अश्मिता के खिलाफ: अरुण विद्यार्थी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की अगुवाई में पुलिस थाने में दी गई तहरीर | New India Times

इस मौके पर तहरीर हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि अपने मोबाइल पर रिपब्लिक भारत न्यूज़ चैनल के एंकर अर्नब गोस्वामी द्वारा प्रसारित कार्यक्रम ‘पूछता है भारत’ को देखा। उक्त कार्यक्रम में चैनल के एंकर अर्णब गोस्वामी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को जो कि भारतीय नागरिक हैं के बारे में बार-बार इटली की निवासी कहना व बिना किसी तथ्यात्मक आधार के इटली वासी बताते हुए और यह जानते हुए कि वह एक महिला हैं के बारे में अपमानजनक अभद्र झूठी टिप्पणियां किया। इस मौके पर बोलते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय को ऑर्डिनेटर हंजला उस्मानी कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि अर्नब गोस्वामी ने हिंदू और मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को भड़का कर दंगा कराने के उद्देश्य से लोगों को उकसाने का अपराध किया है। एंकर अर्णब गोस्वामी द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से सोनिया गांधी के बारे में तथ्यहीन टिप्पणियां कीं इससे मेरे वह मेरे जैसे हजारों लाखों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को भारी ठेस पहुंची है। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत में निवासरत विभिन्न वर्ग धर्म के धार्मिक विश्वासों को आहत विदेश व लोगों के धार्मिक विश्वासों का अपमान करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को सार्वजनिक रूप से प्रसारित किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से एंकर ने राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालकर बिना तथ्यात्मक आधार के लांछन लगाने का अपराध किया है। इसके माध्यम से हिंदू, मुस्लिमों और ईसाइयों में आपस में दंगा कराने का षड़यंत्र भी रचा गया है। इस मौके पर पार्टी नेता आशीष कुमार पप्पू ने रिपब्लिक भारत के न्यूज़ एंकर अर्णब गोस्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से शाहिद सिद्दीकी, तमजीद अहमद, देवेश श्रीवास्तव, वेद प्रकाश सत्यार्थी, बरसाती लाल पंडा, राज कुमार सरोज, फरहान उस्मानी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article