नागपुर में स्वाइन फ़्लू से एक और मरीज की मौत, अब तक 16 मरीजों की हो चुकी है मौत | New India Times

Edited by Maqsood Ali; 

नागपुर (महाराष्ट्र), NIT; ​​नागपुर में स्वाइन फ़्लू से एक और मरीज की मौत, अब तक 16 मरीजों की हो चुकी है मौत | New India Timesनागपुर शहर में स्वाइन फ़्लू का प्रकोप जारी है। मंगलवार को एक और स्वाइन फ़्लू पीड़ित मरीज के मौत का मामला सामने आया है। जिले में स्वाइन फ़्लू की वजह से अब तक 16 मौतें हो चुकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से मेडिकल में 34 वर्षीया महिला सुनीता झाड़े भर्ती थी। जिले की उमरेड़ तहसील के विहिर गांव निवासी इस महिला की दो दिन पूर्व ही मौत हुई थी। आज महिला की स्वाइन फ़्लू की पुष्टि की रिपोर्ट मेडिकल को प्राप्त हुई जिसमें उसकी मौत स्वाइन फ़्लू की वजह से होने की पुष्टि हुई है। फ़िलहाल नागपुर में 63 लोग स्वाइन फ़्लू से पीड़ित हैं और अब तक 16 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है। मेडिकल में मृत महिला के अलावा दो अन्य की भी स्वाइन फ़्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।​
नागपुर में स्वाइन फ़्लू से एक और मरीज की मौत, अब तक 16 मरीजों की हो चुकी है मौत | New India Times स्वाइन फ़्लू के सामने आ रहे मामलों की वजह से शहर में दहशत का माहौल है। प्रशासन का दावा है स्वाइन फ़्लू से पीड़ित मरीजों के लिए इलाज़ की उपयुक्त व्यवस्था है बावजूद इसके मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version