आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता ने स्वयं पकड़ी पांच पेटी अबैध शराब | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता ने स्वयं पकड़ी पांच पेटी अबैध शराब | New India Times

सागर जिले की देवरी के ग्राम पंचायत सिलारी के अंतर्गत आने वाली कटंगी ग्राम में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी जिसकी शिकायत लगातार पुलिस को करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी इसको लेकर शराब माफिया पर कार्यवाही को लेकर स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सूरज लोधी ने रुकमणी देवी के घर छापा मारकर 5 पेटी अवैध शराब पकड़ी एवं बाहर निकालकर डांट फटकार लगाई साथ ही देवरी पुलिस थाने में एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से खबर भेज कर वह शराब पुलिस के सुपुर्द की। श्रीमती सूरज लोधी का कहना है कि शराब पीने के लिए कटंगी के साथ-साथ दूर-दराज के लोग भी प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यहां आ रहे हैं जबकि प्रशासन द्वारा पूरे भारत मैं लाॅक डाउन लागू किया गया है कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए इसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं और सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल और फोर व्हीलर के माध्यम से यहां शराब का सेवन करने लोग आ रहे हैं। सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि पुलिस ने आरोपी पर मामला पंजीकृत कर दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version