इरफान अंसारी, उज्जैन/इंदौर (मप्र), NIT:

आज सुबह पुलिस निरीक्षक श्री यशवंत पाल का कोरोना संक्रमण से इलाज के दौरान स्वर्गवास हो गया। दिवंगत निरीक्षक श्री यशवंतपाल के परिवार और उज्जैन पुलिस के लिए यह बहुत दुख की बात है। निरीक्षक श्री यशवंत पाल थाना नीलगंगा जिला उज्जैन के थाना प्रभारी के पद पर ड्यूटी के दौरान कोरोना से संक्रमित हो गए थे और उनका इलाज इंदौर के अरविंदो अस्पताल में चल रहा था। दिवंगत निरीक्षक श्री यशवंत पाल का अंतिम संस्कार इंदौर में राजकीय सम्मान से किया गया। उनके परिवार से उनकी पत्नी एवं दोनों बेटियां फाल्गुनी और ईशा तथा उज्जैन पुलिस से आईजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी मनीष कुमार कपूरिया, एसएसपी सचिन कुमार अतुलकर, एसपी अमरेंद्र सिंह, आर आई जयप्रकाश आर्य एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी तथा इंदौर के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राजकीय सम्मान के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
