पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च, लोगों को जागरूक करने के साथ की लाॅक डाउन के पालन की अपील | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च, लोगों को जागरूक करने के साथ की लाॅक डाउन के पालन की अपील | New India Times

झाबुआ जिले के पेटलावद में सोमवार को कलेक्टर प्रबल सिपाह द्वारा लॉक डाउन को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किए हैं। 20 अप्रेल को लेकर कई अफ़वाहें थीं कि जिले में पॉजिटिव मरीज नहीं मिलने से जिले में लॉक डाउन हट जाएगा किन्तु प्रशासन ने साफ कर दिया है कि 3 मई तक जिले में लॉक डाउन यथावत रहेगा और गाइडलाइन के मुताबिक ही कार्य किये जायेंगे।

कलेक्टर के आदेश के बाद पेटलावद में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया ओर लोगों को समझाइश दी कि आप किसी अफवाह पर ध्यान न दें और अपने घरों में ही रहें और लॉक डाउन का पालन करें।
पेटलावद पुलिस एसडीपीओ बबिता बामनिया एवं थाना प्रभारी संजय रावत के नेतृत्व में पेटलावद नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान एसआई कमल मिंदल सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

लॉक डाउन के दौरान बिगड़ती व्यवस्था को देखते हुए पुलिस की ओर से अब और सख्ती की जाएगी। खास कर बेवजह घूमने वाले लोगों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version