गौरवशाली सामाजिक संस्था की ओर से चिंन्हित जरूरतमंद परिवारों को वितरित की गई भोजन सामग्री | New India Times

शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गौरवशाली सामाजिक संस्था की ओर से चिंन्हित जरूरतमंद परिवारों को वितरित की गई भोजन सामग्री | New India Times

गौरवशाली सामाजिक संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा एवं सहसचिव एवं मीडिया प्रभारी वासुदेव मिश्रा तथा एडवोकेट वरखा श्रीवास्तव के द्वारा संकल्प अनुसार रेस क्रॉस रोड फुटपाथ, कटोरा ताल चौराहा फुटपाथ, कंपू क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को सुबह भोजन पैकेट एवं संध्या कालीन भोजन खाद्य पदार्थ सामग्री पहुंचाई गई।

गौरवशाली सामाजिक संस्था की ओर से चिंन्हित जरूरतमंद परिवारों को वितरित की गई भोजन सामग्री | New India Times

उन्होंने बताया कि विक्की फैक्ट्री तिराहा के आगे एक वृद्ध अम्मा जी अकेले निवास करती हैं जिन्हें हमारी संस्था पहले से ही मदद कर रही है, दूरभाष पर जानकारी हुई कि भोजन सामग्री नहीं है तो तत्काल दोपहर में ही शिल्पा डोगरा एवं वासुदेव मिश्रा ने जाकर सामान पहुंचा कर अम्मा के हाल-चाल जाने एवं आगे भी मदद करने की बात कही। एक दिन पूर्व ही मानसिंह चौराहा रेलवे स्टेशन के पास मौजूद परिवारों के साथ इन्होंने एक जीव की जान भी बचाई। शासन प्रशासन द्वारा ऐसे जरूरतमंदों की पर्याप्त मात्रा में मदद की जा रही है। हमने अपने संकल्प अनुसार लाॅक डाउन दिनांक से ही निरंतर चयनित परिवारों को भोजन खाद पदार्थ सामग्री वितरित कर रहे हैं।

उन्होंने शहर के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, कलेक्टर महोदय ग्वालियर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सहयोग करने वाले सभी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article