धार जिले में कोरोना संक्रमित लोगों को बढ़ती संख्या के मद्देनजर झाबुआ जिले की सीमा को मिट्टी डालकर किया बंद | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

धार जिले में कोरोना संक्रमित लोगों को बढ़ती संख्या के मद्देनजर झाबुआ जिले की सीमा को मिट्टी डालकर किया बंद | New India Times

झाबुआ जिले के झकनावदा से राजगढ़ (धार) की ओर आने- जाने वाले मार्ग को झाबुआ पुलिस अधीक्षक विनीत जैन के निर्देशानुसार झकनावदा पुलिस-प्रशासन द्वारा झकनावदा- राजगढ़ मार्ग के बीच रोकडिया हनुमान जी मंदिर मार्ग को जेसीबी द्वारा मिट्टी खोदकर रोड को बंद कर दिया गया है। वहीं झकनावदा से सीधा टीमाईची (धार) की ओर आने-जाने वाले मार्ग को भी मिट्टी डालकर बंद किया गया है।
ए एस आई जवसिंह बिलवाल ने बताया कि उक्त दोनों मार्ग धार जिले से जुड़ते हैं व बहुत कम दूरी पर हैं जिसके कारण कोई भी धार जिले से झाबुआ जिले में बाहरी व्यक्ति या संक्रमित व्यक्ति प्रवेश ना करे इसलिए हमारे द्वारा सख्ती बरतते हुए उक्त मार्ग को मिट्टी डालकर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है क्योंकि देखा जा रहा है कि धार जिले में भी कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव लोगों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है जिसके चलते हमारे द्वारा उक्त मार्ग बंद कर झाबुआ जिले को सुरक्षित रखने का पूरी तरह से प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रधान आरक्षक हरिराम चौहान भी उपस्थित थे।

By nit

Exit mobile version