35 किलोमीटर दूरी पर बने खरीदी केन्द्र से किसानों को हो रही हैं परेशानियां | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

35 किलोमीटर दूरी पर बने खरीदी केन्द्र से किसानों को हो रही हैं परेशानियां | New India Times

सागर जिले की तहसील देवरी में शासन द्वारा जो किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर शासन ने गेहूं खरीदी के लिये बोरिया, देवरी, जैतपुर कोपरा, बीना बारह समिति केन्द्र बनाये हैं वह कोरोना वायरस को देखते हुये कृषि उपज मण्डी देवरी की जगह परिवर्तित कर करीब 35 किलोमीटर दूर ओपन कैम्प पुरेना चौकी किया गया है जिसमें ज्यादा दूरी होने के कारण किसानों को बहुत ज्यादा परेशानियां पैदा होती नजर आ रही है। आवागमन में ज्यादा दूरी में छोटे किसानों को केन्द्रों तक गेहूं ले जाने में भाडा भी बहुत लग रहा है व जहां केन्द्र स्थापित किये गये हैं वहां खुला मैदान होने के कारण किसानों के लिये बारिश, ओले व बिजली गिरने से हादसे का डर भी बना रहता है। केन्द्रों पर किसानों के पीने के पानी, वैठने के लिये छाया तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिये सेनेटाजर साबुन आदि की भी व्यवस्था नहीं दिख रही है व प्रशासन भी इस ओर चुप्पी साधे हुये है, किसानों को सुविधा की जगह दुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों द्वारा बताया गया कि केन्द्रों की जगह परिवर्तित कर देवरी के समीप रखने के लिये केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, सागर कलेक्टर व देवरी विधायक हर्ष यादव को आवेदन भेजा गया है। सभी किसानों द्वारा सभी सम्मानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी गण से निवेदन कर समस्या का निराकरण कराने की मांग की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version