कोरोना सेनानियों का हुआ सम्मान, ज़िला जनकल्याण महासमिति व रानी झांसी फाउंडेशन के तत्वावधान में बांटे गए मेडल एवं सर्टिफिकेट | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

कोरोना सेनानियों का हुआ सम्मान, ज़िला जनकल्याण महासमिति व रानी झांसी फाउंडेशन के तत्वावधान में बांटे गए मेडल एवं सर्टिफिकेट | New India Times

ज़िला जनकल्याण महासमिति एवं रानी झांसी फाउंडेशन के तत्वावधान में पत्रकारों को सम्मानित किया गया। लॉकडाउन के चलते जहां सभी लोगों को घर में रहना है, वहीं कुछ लोगों के कन्धों पर दोहरी ज़िम्मेदारी है। समिति द्वारा ऐसे ही कार्यक्षेत्र के लोगों को कोरोना सेनानी मानते हुए सम्मानित करने का संकल्प लिया है। इसमें झांसी, ललितपुर, महोबा, जालौन, बांदा, हमीरपुर जनपद में समिति द्वारा ऐसे कर्मवीरों को सम्मानित किया जा रहा है।

कोरोना सेनानियों का हुआ सम्मान, ज़िला जनकल्याण महासमिति व रानी झांसी फाउंडेशन के तत्वावधान में बांटे गए मेडल एवं सर्टिफिकेट | New India Times

इसमें समिति के पदाधिकारियों द्वारा अपने निवास के आस-पास के स्वास्थ्य कर्मी, स्वच्छता कर्मी एवं मीडिया कर्मियों का सम्मान किया गया। आज झांसी स्थित सिद्धेश्वर मन्दिर में आचार्य हरिओम पाठक के आतिथ्य में मीडिया विभाग से जुड़े पत्रकार, संवाददाता, फोटोग्राफर्स को डॉ. जितेन्द्र तिवारी द्वारा मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान कर उनकी हौसला अफ़ज़ाई की गई।

कोरोना सेनानियों का हुआ सम्मान, ज़िला जनकल्याण महासमिति व रानी झांसी फाउंडेशन के तत्वावधान में बांटे गए मेडल एवं सर्टिफिकेट | New India Times

वहीं समाचार पत्र वितरकों को भी सम्मानित करने का कार्य किया गया। इसमें लॉकडाउन का पालन करते हुए समिति के कार्यकर्ताओं को पृथक-पृथक सम्मानित किया। महासमिति द्वारा सभी जनपदों में अबतक 2274 लोगों को सम्मानित किया जा चुका है। यह सिलसिला अनवरत रूप से आगे भी चालू रहेगा। अन्त में नोमान नें आभार प्रकट किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article