97 वर्षीय बृद्ध को जंजीर में बांधकर रखे जाने की शिकायत पर डीएम ने दिया प्रभावी कार्यवाही का आदेश | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;​97 वर्षीय बृद्ध को जंजीर में बांधकर रखे जाने की शिकायत पर डीएम ने दिया प्रभावी कार्यवाही का आदेश | New India Timesमैनपुरी जिला के ग्राम बसुरा सुल्तानपुर में राम चरन को जंजीर में बांधकर रखे जाने की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी चन्द्र पाल सिंह ने तत्काल प्रभाव से उप जिलाधिकारी कुरावली को जांचकर प्रभावी कार्यवाही करने के दिये गये आदेश के अनुपालन में उप जिलाधिकारी कुरावली, क्षेत्रीय राजस्व कर्मी, प्र.निरीक्षक कुरावली ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जांच के समय रामचरन के पुत्र की पत्नी शकुन्तला देवी एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित मिले।

शकुन्तला देवी ने लिखित रूप से अवगत कराया कि उनकी उम्र लगभग 97 वर्ष की है और लगभग 3 वषों से उनकी हालत खराब है। दिन में काम करने जाने के कारण हालत, उम्र को देखते हुए घर से नहीं जाने देते, रात में मेरे पति उनके साथ में सोते हैं जिसकी पुष्टि उपस्थित ग्रामवासियो द्वारा की गयी। मौके पर रामचरन चारपाई पर लेटे हुए पाये गये वे बंधे हुए नहीं मिले। उक्त घटना के संबंध में थाना कुरावली में 222/17 धारा 342 भा.द.वि. दर्ज करा दी गयी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version