धार में कोरोना संक्रमण व्यक्तियों की संख्या बढ़कर हुई 20 | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार में कोरोना संक्रमण व्यक्तियों की संख्या बढ़कर हुई 20 | New India Times

धार में कोरोना संक्रमण व्यक्तियों की संख्या बढ़ती जा रही है, धार में 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं अब धार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 हो गई हैं, इसमें महू से पीथमपुर आया एक व्यक्ति भी शामिल है। शुक्रवार देर रात व शनिवार दोपहर आई रिपोर्ट में तीन नए पीथमपुर के कैस, पाँच धार शहर के और दो कुक्षी के बताए जा रहे हैं। वहीं कल देर रात्रि में पट्टा चौपाटी से एक महिला व उसके परिवार को क्वॉरेंटाइन किया गया था। जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. केसी शुक्ला के अनुसार अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 20 हो गई है। सभी कांटेक्ट एवं ट्रेवल हिस्ट्री निकाली जा रही है।
बताया जा रहा है कि पहले जो कोरोना पॉजिटिव मरीज थे उनके परिवार के कुछ लोगों की आज पाॅजिटिव रिपोर्ट आई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version