कोई भूखा न रहने पाए कोई भूखा न सोने पाए: जावेद गौरी | New India Times

खालिद गौरी, सीतापुर/लखनऊ (यूपी), NIT:

कोई भूखा न रहने पाए कोई भूखा न सोने पाए: जावेद गौरी | New India Times

कोरोना महामारी का कहर पूरी दुनिया में जारी है जिसके चलते लाखों मौतें हो चुकी हैं और बड़ी तादात में लोग संक्रमित हैं। कोरोना का प्रभाव हर क्षेत्र पर पड़ा है खासकर दिहाड़ी मजदूर, गरीब तबका और आर्थिक रूप से कमजोर तबका भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।
कोरोना लाॅकडाउन के चलते हाजी जोवेद गौरी बिना भेद-भाव के गरीब मजदूरों और आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को लाॅकडाउन के पहले दिन से राशन बांटने के साथ सेनिटाईजेशन भी करवा रहे हैं। सीतापुर की लहरपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी नेता और समाजसेवी जावेद गौरी लहरपुर की अवाम के लिए मसीहा साबित हो रहे हैं, वह जनता को कोरोना से बचाने के लिए न सिर्फ सेनिटाईजेशन और मास्क बांट रहे हैं बल्कि लाॅकडाउन के कारण भूखे परिवारों को राशन भी मुहैया करा रहे हैं।

कोई भूखा न रहने पाए कोई भूखा न सोने पाए: जावेद गौरी | New India Times

हाजी जावेद गौरी ने बताया कि अब तक कस्बा लहरपुर के 25 वार्डों में लगभग 1500 परिवारों को राशन की किट दी जा रही है जिसमें 4 किलो आंटा, 2.50 किलो चावल, 1 किलो दाल, 2 किलो आलू, 500 ग्राम तेल, 500 ग्राम शक्कर और एक नमक का पैकेट घर घर जाकर अहमद ग्रुप के कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचाया जा रहा है।

कोई भूखा न रहने पाए कोई भूखा न सोने पाए: जावेद गौरी | New India Times

उन्होने कहा “कोई भूखा न रहने पाए कोई भूखा न सोने पाए” यह विचारधारा हमें अपने पुरखों से मिली है, हम कस्बा लहरपुर में बिना किसी भेदभाव के समाजसेवा का काम दशकों से करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।
हाजी जावेद गौरी ने कोरोना महामारी को लेकर जनता से अपील की है कि लाॅकडाउन के नियमो और सोशल डिसटेंशिंग का पालन करें, पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें, घरों से बाहर न निकलें। उन्होने कहा आप घर के अंदर तो कोरोना घर के बाहर आप घर के बाहर तो कोरोना घर के अंदर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version