परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

जहां एक तरफ देश-विदेश में कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है की सोशल डिफेंस का ध्यान रखें और मास्क जरूर लगाएं पर गौरझामर क्षेत्र के पीएस शासकीय स्कूल गौरझामर में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। गौरझामर पीएस स्कूल मैं छोटे-छोटे बच्चों को जो राशन शासन द्वारा वितरित किया जा रहा है उसमें देखा गया कि जो बच्चे राशन लेने आए हुए थे उनके पास मास्क ही नहीं है। वहीं एचएम महोदय जी मास्क का उपयोग नहीं किए जाने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे। जब भीड़ देखकर कार्य पालक मजिस्ट्रेट सुजाता विश्वकर्मा पहुंची तो यह सब देखकर एचएम को फटकार लगाई और बच्चों को जो राशन वितरित किया जा रहा है उस कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान छोड़े कि इस तरह से एक जगह इतनी भीड़ करना गलत है और बच्चों को मास्क उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। जब प्रशासन के ही कर्मचारी इस तरह की लापरवाही करेंगे तो आम आदमी की बात ही क्या है और यहां तक है कि नगर में जगह-जगह भीड़-भाड़ देखी जा रही है उस पर प्रशासन भी कोई विशेष कदम नहीं उठा पा रहा है। आखिरकार इतनी लापरवाही क्यों की जा रही है यह तो अधिकारी ही बता सकते हैं।
