भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर ( राजस्थान ), NIT;
प्रदेश की मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री के आव्हान पर पूरे प्रदेश में फिज्योथ्रेपी के नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन हो रहा है। जहां निजी चिकित्सक नि:शुल्क सेवाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ क़स्बे में भी शिविर का शुभारंभ हुआ। विशाल नि:शुल्क 3 दिवसीय फिजियोथेरपी शिविर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्री डूंगरगढ़(CHC)में शुरु हुआ, जिसमें प्रमुख रूप से डॉ दिलीप सिंह राजपुरोहित(धीरदेसर) ने अपनी सेवाएं दीं। इस शिविर में लकवा, पुराने चोटों के व ऑपरेशनों के दर्द, हड्डियों के जोड़ो में दर्द, सेरेब्रल पाल्सी, लकवा, सर्वाइकल डिस्क, पार्किजन आदि फिजयोथेरेपी सम्बंधित बीमारियों के 70 व्यक्तियों को नि:शुल्क परामर्श दिया एवं उपचार किया, साथ में काउंसलर डॉ मीणा और एनसीडी सेल प्रबन्धक अनवर ,और सहायक नर्सिग स्टाफ और लेब टेक्नीशियन ने भी सेवा दी।
शिविर शुभारम्भ के अवसर पर शहर के कई गणमान्य जन के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में अपना इलाज करवाने आये मरीज उपस्थित थे।
