कोरोना वायरस की रोकथाम व नियंत्रण हेतु प्रशासन द्वारा चलित किराना दुकान वाहन को किया गया रवाना | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कोरोना वायरस की रोकथाम व नियंत्रण हेतु प्रशासन द्वारा चलित किराना दुकान वाहन को किया गया रवाना | New India Times

कोरोना वायरस की रोकथाम व नियंत्रण हेतु देवरी प्रशासन के द्वारा चलित किराना दुकान वाहन का ताली बजाकर रवाना किया गया।
       
नगरपालिका चौराहा में एसडीएम आर के पटेल, एसडीओपी अजीत पटेल, तहसीलदार कुलदीप पाराशर, थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर, जनपद सीईओं हेमेन्द्र गोविल, नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी के द्वारा देवरी के विभिन्न वार्डों में किराना सामग्री विक्रय हेतु निगम और किराना व्यापारियों के सहयोग से चलित किराना दुकान को रवाना किया गया। यह चलित वाहन देवरी के विभिन्न वार्डों में जाकर उचित मूल्य पर नागरिकों को किराना सामग्री उपलब्ध कराएगा।

एसडीएम आर के पटेल ने समस्त देवरी वासियों से अपील की है कि सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए सामग्री का क्रय करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version