शिवराज ने पहले 'भगवान माँ नर्मदा' को लूटा, अब नर्मदा को व्यक्ति का दर्जा देकर लूटेंगे : आलोक अग्रवाल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​शिवराज ने पहले 'भगवान माँ नर्मदा' को लूटा, अब नर्मदा को व्यक्ति का दर्जा देकर लूटेंगे : आलोक अग्रवाल | New India Timesआम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि माँ नर्मदा को जीवित व्यक्ति का दर्जा दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी इसकी कड़ी निदा करती है और मानती है कि जिस प्रदेश में नर्मदा को भगवान का दर्जा प्राप्त है। हर जगह उन्हें पूजा जाता है, वहाँ उनको व्यक्ति का दर्जा क्यों दिया जा रहा है?​

शिवराज ने पहले 'भगवान माँ नर्मदा' को लूटा, अब नर्मदा को व्यक्ति का दर्जा देकर लूटेंगे : आलोक अग्रवाल | New India Timesइसी मुद्दे पर प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि मैंने जीवन के 28 साल माँ नर्मदा की गोद में बिताये हैं। शिवराज के काल मे नर्मदा का सबसे ज्यादा शोषण हुआ है। इसके लाखों बच्चे बच्चियों को उजाड़ा है, लाखों एकड़ जंगल डुबो दिये हैं, सबसे ज्यादा अवैध रेत खनन हुआ है। जब शिवराज ने मां नर्मदा को इस कदर लूटा है, तो व्यक्ति नर्मदा का तो और अधिक लूटा जाएगा। शिवराज जी को इस प्रकार के ढोंगों को बंद करना चाहिए।

By nit

Exit mobile version