कोरोना फाइटर्स के लिए देश के पीएम द्वारा शुरू की गई मुहिम अब ला रही है रंग, देश के कई हिस्सों में डॉक्टर्स और पुलिस के लिए देशवासी ताली बजा कर फूलों से कर रहे हैं उनका स्वागत | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

कोरोना फाइटर्स के लिए देश के पीएम द्वारा शुरू की गई मुहिम अब ला रही है रंग, देश के कई हिस्सों में डॉक्टर्स और पुलिस के लिए देशवासी ताली बजा कर फूलों से कर रहे हैं उनका स्वागत | New India Times

मुरादाबाद की थाना सिविल लाइन के अगवानपुर में चौकी इंचार्ज सहित सभी पुलिस कर्मियों का किया फूलों से स्वागत किया। कोरोना फाइटर्स के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई मुहिम अब रंग ला रही है, देश के कई हिस्सों में डॉक्टर्स और पुलिस के लिए आम देशवासी ताली बजा कर फूलों से उनका स्वागत करने में आगे आ रहे हैं। ऐसी ही सकारात्मक तस्वीर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से भी सामने आई है, यहाँ पर थाना सिविल लाइन स्थित अगवानपुर नगरपंचायत में पुलिस के लिए स्थानीय लोगों ने सामने आकर चौकी इंचार्ज संदीप बल्यान सहित सभी पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके लिए तालियां बजाई और लोगों ने उनका फूलों से स्वागत करते हुए सभी पुलिस कर्मियों को फूलो की मालाएं पहनाई और देश भर में फैले कोरोना को हराने की हुंकार भी भरी। इस अवसर पर अगवानपुर पुलिस चौकी के संदीप बल्यान ने आम लोगों का धन्यवाद दिया।

By nit

Exit mobile version