कोरोना वायरस से निपटने के लिए शिक्षामित्र आये सरकार के साथ, दे रहे हैं अपनी सेवाएं | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

कोरोना वायरस से निपटने के लिए शिक्षामित्र आये सरकार के साथ, दे रहे हैं अपनी सेवाएं | New India Times

शिक्षामित्र राशन की दुकानों से राशन बटवा रहे हैं, गांव के स्कूलों में क्वारन्टीन कर रहे गांव वालों की देखभाल कर रहे हैं। शिक्षामित्रों का कहना है कि भले ही उन्हें स्कूलों में शिक्षक बनने योग्य न पाया गया हो लेकिन सरकार अपने हर मुसीबत में शिक्षकों से ज्यादा शिक्षामित्रों पर भरोसा करती है और याद करती है और ड्यूटी लगाती है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए शिक्षामित्र आये सरकार के साथ, दे रहे हैं अपनी सेवाएं | New India Times

बहराइच के साथ-साथ पूरे प्रदेश के शिक्षामित्र को राशन की दुकानों में नोडल अफसर के रूप में लगाया गया है कि वह सोशल डिस्टेंस का पालन करवाते हुए इस पर नजर रखें उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला प्रवक्ता अनवारुल रहमान खान का कहना है कि शिक्षामित्र इस तरह की परिस्थितियों में सक्षम है और सरकार के साथ है
बहराइच जिले के शिक्षामित्रों ने अपने अल्प मानदेय में से 1 दिन का मानदेय 1126322 रुपये इस महामारी से निपटने के लिए अपने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया। शिक्षामित्रों की उसी गांव या ग्राम सभा में नियुक्ति हुई थी इस लिहाज से उनसे बेहतर गांव वालों तथा गरीबों को कोई नहीं जान सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version