भारत सेवा न्यास ने मथुरा में लगभग 900 को लोगों वितरित किया भोजन | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास ने मथुरा में लगभग 900 को लोगों वितरित किया भोजन | New India Times

भारत सेवा न्यास ने अपने प्रकल्प मेरा भारत मेरी सेवा के तत्वाधान में कोरोना वायरस के कारण मथुरा वृंदावन में विभिन्न स्थानों पर गरीब निर्धन असहाय बच्चों एवं सड़क के किनारे असहाय लोगों को अपनी टीम के माध्यम से लगभग 900 लोगों को भोजन वितरित किया।

भारत सेवा न्यास ने मथुरा में लगभग 900 को लोगों वितरित किया भोजन | New India Times

भारत सेवा न्यास के फाउंडर और सीईओ मानवेंद्र पाण्डव ने एनआईटी को बताया कि सोमवार को भारत सेवा न्यास ने मथुरा वृंदावन में महोली रोड रमनलाल शोरा वाले के पास की झोपड़ियों में लगभग 50 लोगों को, रेलवे स्टेशन के सामने लगभग 300 साधु संतों एवं राहगीरों को भोजन वितरित किया। रेलवे स्टेशन के सामने झुग्गी झोपड़ी में लगभग 450 लोगों को, महोली रोड में रहने वाले 100 मजदूरों को भोजन वितरित किया।

भारत सेवा न्यास ने मथुरा में लगभग 900 को लोगों वितरित किया भोजन | New India Times

उत्तर प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह लोधी ने बताया कि भोजन वितरित के साथ साथ न्यास लोगों को इस कोरोना वायरस से किस प्रकार बचाया जा सकता है उसके विषय में उपस्थित लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रखा है कि ज्यादा से ज्यादा हाथों को साबुन से साफ करें, चहरे को हमेशा ढककर रखें, मास्क लगाकर रखें। उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए उत्तर प्रदेश सह संयोजक इंजीनियर देवेंद्र कुमार अग्रवाल एवं प्रदेश मंत्री संगठन अनुराग पांडे ने कहा कि कोराना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बहुत आवश्यक है। ज्यादा से ज्यादा लोग कम से कम 2 मीटर की दूरी से लोगों से बातचीत करने में रखें और हो सके तो घर पर रहे हैं बाहर नहीं निकले।

भारत सेवा न्यास ने मथुरा में लगभग 900 को लोगों वितरित किया भोजन | New India Times

न्यास संस्थापक मानवेंद्र पांडव ने अवगत कराया कि इस आयोजन में प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह लोधी, प्रदेश सह सयोजक इंजीनियर देवेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रदेश सचिव संगठन मंत्री प्रदेश मंत्री संगठन अनुराग पांडे, प्रदेश मीडिया प्रभारी संवाद प्रभारी दीपक अवस्थी, कांग्रेस सेवादल महानगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजीव सिंह चौधरी, प्रदेश सचिव अनुपम सिंह, सीए वरुण शर्मा, जिला संयोजक प्रेम शंकर शर्मा तथा महानगर संयोजक संजय अग्रवाल रविन्द्र मिश्रा आदि का विशेष योगदान रहा

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version