धौलपुर पुलिस ने कुख्यात डकैत पप्पू गुर्जर गिरोह के सक्रिय सदस्य इनामी डकैत मौहर सिंह गुर्जर को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस ने कुख्यात डकैत पप्पू गुर्जर गिरोह के सक्रिय सदस्य इनामी डकैत मौहर सिंह गुर्जर को किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व व अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा एवं वृत्ताधिकारी वृत बाडी राजेन्द्र डागुर के निकट सुपरविजन में धौलपुर पुलिस जिले में दस्यु/डकैतों के उन्मूलन, अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार चम्बल के बीहड़ में सर्च अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस ने बताया है कि जिले में चलाए जा रहे डांग क्षेत्र को डकैतों से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत 05.04.2020 की देर रात थाना सदर बाडी पुलिस व डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए कुख्यात डकैत पप्पू गुर्जर गिरोह के सक्रिय सदस्य ₹5000 के इनामी डकैत मौहर सिंह पुत्र हरिविलास जाति गुर्जर निवासी सुख सिंह का पुरा मजरा सायपुर थाना बसईडांग जिला धौलपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 5 अप्रैल 2020 को थाना अधिकारी सदर बाडी योगेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक मय जाप्ता एवं विनोद कुमार हैड कानि. डिस्ट्रिक्ट स्पेशल मय टीम ने तत्परता दिखाते हुए डकैत मौहर सिंह को गिरफ्तार किया है जो पिछले पांच साल से फरार चल रहा था और जिसकी गिरफ्तारी पर जिला पुलिस से 5000 रुपये का इनाम घोषित है। डकैत मौहर सिंह दिनांक 23.04.2015 को ग्राम सेवर पाली में कुख्यात डकैत पप्पू गुर्जर के साथ पुलिस से मुठभेड़ में शामिल था तथा फरार हो गया था।
इसके अलावा ग्राम करण सिंह के पुरा में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर के साथ भीकाराम गुर्जर के घर महिलाओं की मारपीट, बदसलूकी व जान से मारने की नीयत से फायर करने की घटना में भी शामिल रहा। डकैत मौहर सिंह बदमाश जगन डकैत गिरोह का सदस्य व वर्तमान में डकैत पप्पू गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य है जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास, मारपीट, पुलिस के साथ मारपीट व आर्म्स एक्ट में कई मामलों में वांछित चल रहा है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि गिरफ्तार शुदा डकैत मौहर सिंह अन्य वारदातों व डकैत पप्पू गुर्जर व अन्य बदमाशों के बारे में पूछताछ कराई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version