मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हजरत शाह बुरहानुद्दीन गरीब वेल्फेयर सोसायटी, नियामत पुरा बुरहानपुर के अध्यक्ष इनाम अंसारी गब्बू सेठ ने बताया कि उनके उपरोक्त एनजीओ संगठन के माध्यम से आज नियामतपुरा के पात्र मुस्लिम एवं नॉन मुस्लिम की सूची तैयार कर 56 पात्र व्यक्तियों को ₹25000 की सहायता नकदी के रूप में वितरित की गई। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक मौलाना फजलुर रहमान, उपाध्यक्ष हाजी यूनुस पटेल, सचिव सलीम खान, कोषाध्यक्ष शोएब शाकिर साहब एवं सदस्य शाह मोहम्मद सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
