लाॅक डाउन के दौरान 11 दिन से लगातार गरीब लोगों का सहारा बने हुए हैं विकास मौर्य व रामकुमार सोनी | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

लाॅक डाउन के दौरान 11 दिन से लगातार गरीब लोगों का सहारा बने हुए हैं विकास मौर्य व रामकुमार सोनी | New India Times

उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन की घोषणा के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में गरीबों के लिए भोजन का इंतजाम विकास और रामकुमार द्वारा लगातार किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें खाना खिलाया गया साथ ही कुछ स्थानों पर खाने का सामान भी लॉक डाउन में फंसे लोगों को दिया गया।
क्षेत्र के लोगों ने कहा कि आज गरीबों के लिए मसीहा बने यह दोनों शख्स। दूसरी तरफ इन लोगों ने सड़कों पर फंसे लोगों को भरपूर भोजन कराया।

लाॅक डाउन के दौरान 11 दिन से लगातार गरीब लोगों का सहारा बने हुए हैं विकास मौर्य व रामकुमार सोनी | New India Times

लॉक डाउन के दौरान जहाँ पुलिस एक तरफ सड़कों पर पूरी तरह से मुस्तैद है और लॉक डाउन का उललंघन करने वालों पर सख्ती कर रही है वहीँ दूसरी तरफ पुलिस थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह, सम्मनपुर अपने क्षेत्रों में देर रात तक गरीबों तक राहत पहुंचाते नजर आए।
सैदापुर थाना क्षेत्र के इलाके में गरीबों के लिए खाने के व्यवस्था की गई। वहीँ पुलिस की पीआरवी ने भी लोगों तक राहत पहुंचाई। साथ ही साथ थानाध्यक्ष ने लाक डाउन का भी लोगों को पालन करवाया और सड़क पर बेवजह दिखने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई की गई।पुलिस लॉक डाउन को तोड़ने वालों पर सख्त भी नजर आई। लॉक डाउन के दौरान कई लोगों को कड़ी फटकार लगाते हुए वापस लौट जाने की हिदायत दी।थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही जगह जगह पर बैरियर लगा कर चेकिंग भी की जा रही है। रात 9:00 बजे एक दीप देश के नाम का संदेश भी दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article