कोरोना महामारी की आड में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने और कोरोना की अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर भड़काऊ व अफवाह की पोस्ट सीधे जेल की हवा खिला सकती है, धौलपुर पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कोरोना महामारी की आड में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने और कोरोना की अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर भड़काऊ व अफवाह की पोस्ट सीधे जेल की हवा खिला सकती है, धौलपुर पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार | New India Times

सोशल मीडिया पर भड़काऊ व अफवाह की एक पोस्ट आपको सीधे जेल की हवा खिला सकती है। जिले में सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों को चिन्हित कर पुलिस ने कार्यवाही करना शुरू कर दिया है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने सभी थानाधिकारियों/वृत्ताधिकारियों को ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्यवाही के निर्देश जारी किए है, साथ ही जिले की सायबर सैल भी सोशल मीडिया पर निगरानी रखे हुए है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर लगातार अफवाह फैलाई जा रही है। इसके अलावा सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने के लिए भी सोशल मीडिया कुछ यूजर्स पोस्ट कर रहे है। सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा कोरोना को लेकर वाट्सएप, फेसबुक, यू-ट्यूब, ट्विटर के जरिए अफवाह फैलाई जा रही है। आपत्तिजनक पोस्ट, साम्प्रदायिक, धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट से साम्प्रदायिक तनाव, धार्मिक तनाव एवं विधि-व्यवस्था बिगड़ने की सम्भावना बनी हुई है। ऐसे लोगों के विरुद्ध धौलपुर पुलिस सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखते हुए कार्यवाही करेगी। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने है कि आज धौलपुर पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट कर जिले में साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करने वाले 04 व्यक्तियों परमजीत पाल पुत्र राकेश पाल जाति गडरिया निवासी गडरपुरा थाना निहालगंज, राजीव झां पुत्र मुन्नालाल झां जाति मैथिल ब्राह्मण निवासी शास्त्री नगर थाना निहालगंज, दिनेश गोधनियां पुत्र शम्भूदयाल जाति सैन निवासी प्रतापनगर थाना निहालगंज व दीप्ती माहौर पत्नी इन्द्रपाल जाति कोली निवासी चिमनाजी का बाडा लाल बाजार थाना निहालगंज जिला धौलपुर को श्री रोहित चावला पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना निहालगंज के नेतृत्व में निहालगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर गहनता से पूछताछ कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने जिले वासियों से अपील की है कि संकट की इस घड़ी में आपसी भाई-चारा बनाये रखें और सोशल मीडिया पर भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट डाल कर अपराधी बनने की बजाय एक जिम्मेदार नागरिक बनें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article