अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

लॉक डाउन का पालन कराने के लिये भोपाल पुलिस द्वारा समस्त थानों में बैरिकेटिंग कर चैकिंग कराई जा रही है साथ ही साथ पुलिस द्वारा लोगों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है और जो लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं उनके विरुद्ध IPC की धारा188 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इस के इलावा पुलिस द्वारा साउंड सिस्टम का उपयोग कर लोगों को सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करने की समझाइश भी दी जा रही है और वहीं विभिन्न थानों में पुलिस की तरफ से गरीब व जरूरतमंद लोगों को खाना भी बांटा जा रहा है।
