हजारों जायरीनों की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया हज़रत फाज़िलशाह का 56 वां उर्स मुबारक | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​हजारों जायरीनों की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया हज़रत फाज़िलशाह का 56 वां उर्स मुबारक | New India Timesहर साल की तरह इस साल भी हजरत फाज़िलशाह रहमतुल्ला अलैहि0 का तीन दिवसीय सालाना 56 वां उर्स मुबारक धूमधाम के साथ मनाया गया, उर्स में हजारों की तादात में अकीदतमंद जायरीनों ने शिरकत कर चादरपोशी कर दुआ मांगी। वहीं दूर दराज से आई कव्वाल पार्टियों ने महफिले शमा में हजरत फाज़िलशाह (रह.) की शान में अपने अपने क़लाम पेश किए।​हजारों जायरीनों की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया हज़रत फाज़िलशाह का 56 वां उर्स मुबारक | New India Times

  • उर्स में मांगी गई अमन चैन की दुआ

तीन दिवसीय 56 वें सालाना उर्स मुबारक में गुरुवार को मीलाद शरीफ के साथ उर्स का आगाज हुआ, शुक्रवार को कव्वालियों का कार्यक्रम आयोजित किया गया, शनिवार को हजरत ख़्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती रह0 अलैहि0 का कुल शरीफ़ सम्पन्न हुआ, रविवार को हज़रत फाजिशाह रह0 अलैहि0 का 56 वां उर्स मुबारक का कुल शरीफ सम्पन्न हुआ। उसके बाद दुआ हुई, जिसमें देश के लिए अमन चैन की दुआ मांगी गई।

  • इंतजामिया कमेठी में 13 नए मेम्बरों को जोड़ा गया

1- मो0 परवेज़ पुत्र आशिक अली, 

2- अच्छन पुत्र रफीकउद्दीन, 

3- इमरान पुत्र अनवार हुसैन,

4- मो0 फईम पुत्र सलीम, 

5- तुफैल अहमद रहमानी पुत्र मक़बूल अहमद, 

6- गुलज़ार अहमद पुत्र अब्दुल जलील ख़ाँ, 

7- चुन्ने खाँ पुत्र लाखन खाँ, 

8- मो0 अयाज पुत्र रियाज़, 

9- आसिफ मसूद पुत्र मसूद बेग, 

10- मो0 हाशिम पुत्र नवी हुसैन, 

11- मो0 गुलफान पुत्र अब्दुल रशीद

12- इस्त्याक अहमद उर्फ छागल पुत्र सुल्तान अहमद, 

13- अली अहमद पुत्र शफी अहमद।

इन सभी नए मेम्बरों को खानकाहे अफ़ज़ालिया देवी रोड मैनपुरी के सज्जादा नशीन जनाब हाजी हाशिम मियां द्वारा पगड़ी बांधकर मेम्बरशिप से नवाजा गया।​हजारों जायरीनों की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया हज़रत फाज़िलशाह का 56 वां उर्स मुबारक | New India Timesइस अवसर पर इंतजामिया उर्स कमेठी के सदर जनाब सुहेल अहमद रहमानी, नायब सदर फैय्याज हुसैन, नायब सेकेट्री मुश्ताक़ अली, मुन्ने मिर्ज़ा, रियाज़ अहमद, गुड्डू मिर्ज़ा, मो0 सलीम, सैय्यद नादर अली,  इशतियाक अहमद, सलीम मिर्ज़ा आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version