बंदियों के परिजन घर से ही कर सकेंगे बात, केंद्रीय कारागार द्वारा जारी किये गये हेल्पलाइन नंबर | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बंदियों के परिजन घर से ही कर सकेंगे बात, केंद्रीय कारागार द्वारा जारी किये गये हेल्पलाइन नंबर | New India Times

ग्वालियर जेल सुपरडेंट मनोज कुमार साहू ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कोविड-19 वायरस से बचने के लिए जेल में बंद कैदियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कैदियों के परिजनों के लिए प्रातः 8:00 बजे से सायंकाल 5:00 बजे तक टेलीफोन सुविधा उपलब्ध करा दी गई है, यह निर्णय माननीय न्यायमूर्ति श्री संजय यादव एवं अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मैं लिया गया है जिसके चलते बंदियों और उनके परिजनों को सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसमें हेल्पलाइन नंबर बंदी वार्ड नवीन जेल के लिए कोड नंबर0751-2486290, 2486291, 2486292, 2486293, 2482887, 2482771, 2482860, 2482558, अ- खंड (हवालात वार्ड) 0751-2486294, 2486295, 2486296, 2486297, 2480303, 2482862, 2481557, महिला वार्ड 0751-2482775 वृद्ध वार्ड 0751-2486298 यह टेलीफोन नंबर केंद्रीय कारागार ग्वालियर द्वारा कारागार में बंद कैदियों से चर्चा के लिए जारी किए गए हैं। वहीं जेल सुपरडेंट श्री साहू ने बताया कि फोन पर अनावश्यक चर्चा ना करें और समय सीमा का भी ध्यान रखें जिससे किसी भी कैदी को या उनके परिजनों को असुविधा ना हो। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन जेल में रह रहे सभी बंदियों के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सचेत है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version