90 किलोमीटर से आए यात्रियों के रूप में अल्लाह ने भेजा फरिश्तों को, सेवा करके मन को मिली शांति: युवा नेता नूरुद्दीन क़ाज़ी | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

90 किलोमीटर से आए यात्रियों के रूप में अल्लाह ने भेजा फरिश्तों को, सेवा करके मन को मिली शांति: युवा नेता नूरुद्दीन क़ाज़ी | New India Times

युवा नेता नूरुद्दीन क़ाज़ी ने बताया कि लाॅक डाउन के कारण 90 किलोमीटर दूर से मजदूरों का एक जत्था जलगांव से बुरहानपुर पैदल चल कर पहुंचा और इंदिरा कॉलोनी में हमें उनकी सेवा करने का मौका मिला। इंदिरा कॉलोनी के युवा साथियों के साथ उनकी भोजन की व्यवस्था की गई और उन्हें भोजन कराया गया। नूर क़ाज़ी ने बताया कि इन लोगों की सेवा करने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि जैसे अल्लाह ईश्वर ने मजदूर साथियों की शक्ल में कुछ फरिश्तों को भेज दिया है और गुप्त रूप से हमें उनकी सेवा निर्धारित कर दिया है। नूर क़ाज़ी ने मजदूरों की सेवा की बात और अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि इन मजदूरों की सेवा करके उन्हें जो शांति मिली है, उसका वर्णन करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। पत्रकार अमर दीवाने बहादरपुर के अनुसार यह जत्था जलगांव से खंडवा की ओर पैदल जा रहा था। पत्रकार अमर दीवाने ने इनके हाल चाल जानकर इनकी मदद की और इन्हें अस्पताल में चेकअप आदि कराने के बाद इन्हें बुरहानपुर के लिए रवाना किया जहां नूर काजी एवं उनकी मित्र मंडली को इनकी सेवा का अवसर प्राप्त हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version