पुलिस अधिकारियों व थाना स्टॉफ ने कानून व सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के साथ-साथ गरीबों व जरूरतमंदों की मदद कर किया सराहनीय कार्य | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस अधिकारियों व थाना स्टॉफ ने कानून व सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के साथ-साथ गरीबों व जरूरतमंदों की मदद कर किया सराहनीय कार्य | New India Times

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए हुए लॉक डाउन के कारण गरीब, मजदूरों व बेसहाय लोगों को भोजन व अन्य खाद्य सामग्री की कमी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में रोड किनारे/फुटपाथ पर रहने वाले वृध्द, असहाय लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसीलिए ऐसे विकट वैश्विक संकट की घड़ी में भोपाल पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी कानून व सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के साथ-साथ मानवीयता का परिचय दिया है।

पुलिस अधिकारियों व थाना स्टॉफ ने कानून व सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के साथ-साथ गरीबों व जरूरतमंदों की मदद कर किया सराहनीय कार्य | New India Times

भोपाल पुलिस गरीबों व असहाय लोगों की मदद के लिए सामने आई एवं आमजन के सहयोग से व कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा चंदा इकट्ठा कर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए थाना क्षेत्रों में गरीबों, असहाय व जरूरतमंदो को लगातार भोजन, पानी व अन्य जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रही है। आज दिनांक 28 मार्च को लगभग 2 दर्जन से अधिक थाना प्रभारी, स्टॉफ व अन्य अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के गरीबों का राशन, शब्जी, खाना व अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर मानवता की मिसाल पेश की।

पुलिस अधिकारियों व थाना स्टॉफ ने कानून व सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के साथ-साथ गरीबों व जरूरतमंदों की मदद कर किया सराहनीय कार्य | New India Times

पुलिस द्वारा आज 28 मार्च को थाना पिपलानी, गांधीनगर, मिसरोद, सुखीसेवनिया, चूनाभट्टी, गुनगा, बैरागढ़, कटारा हिल्स, कमलानगर, गोविंदपुरा, बैरसिया, ईंटखेड़ी, गौतम नगर, बागसेवनिया, मिसरोद, टीटीनगर, खजूरी सड़क एवं थाना बिलखिरिया आदि थाना क्षेत्र की गरीब, झुग्गी बस्ती, फुटपाथ, कॉलोनियों, गांव, रोड पर आते जाते लोगों को व अन्य जगहों पर गरीबों, असहाय व जरूरतमंदों को खाने-पीने के पैकेट, शब्जी, फ़ल, दूध, किराना, राशन व अन्य जरूरी सामग्री वितरित कर मानवता की मिसाल कर आमजन के बीच सकारात्मक संदेश दिया गया।

इसके अतिरिक्त दुकान में व क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से पालन करवाया जा रहा है साथ ही सुझाव दिए जा रहे हैं कि कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव हेतु नियमित रूप से साबुन आदि से हाथ-मुंह धुलते रहें। घरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। परिवार के छोटे बच्चों व बुजुर्गों को घर से बाहर बिल्कुल नही निकलने देंवे। परिवार में अगर किसी सदस्य को सर्दी, जुकाम, सांस लेने के तकलीफ आदि समस्या होती है तो तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 104 या स्मार्ट सिटी सेंटेलाइज कंट्रोल रूम के नम्बर 0755-2704201 व्हाट्सएप नम्बर 9301089967 पर सम्पर्क करें। लॉकडाउन आदेश का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version