साबिर खान/जमील खान, सिद्धार्थ नगर/लखनऊ (यूपी), NIT:

सिद्धार्थ नगर में यूथ एजुकेशन एण्ड एम्पॉवरमेंट फाउंडेशन व People's Alliance ने लाॅक डाउन में गरीबों व मजबूरों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ | New India Times

Covid-19 कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी के कारण प्रधानमंत्री द्वारा 14 अप्रैल 2020 तक भारत को लॉक-डाउन करने का सराहनीय निर्णय लिया गया है इसलिए सभी से आग्रह है कि आप सभी लोग इस लॉक-डाउन का पालन करें और घर में ही रहें।
लॉक-डाउन के दौरान गरीबों व अन्य के लिए भारत सरकार ने खाद्यान आपूर्ति व मेडिकल इमरजेंसी की व्यवस्था भी की है, जिसका आप फायदा उठा सकते हैं।

सिद्धार्थ नगर में यूथ एजुकेशन एण्ड एम्पॉवरमेंट फाउंडेशन व People's Alliance ने लाॅक डाउन में गरीबों व मजबूरों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ | New India Times

इसके अतिरिक्त बहुत सारी गैर-सरकारी संस्थाएं, प्रतिष्ठित व सम्पन्न लोग भी अपने स्तर पर सहायता पहुंचा रही हैं।
इसी कड़ी में संस्था यूथ एजुकेशन एण्ड एम्पॉवरमेंट फाउंडेशन व People’s Alliance भी इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए अपनी सेवाएं दे रही है। जिसके अंतर्गत जनपद सिद्धार्थनगर में इस लॉक-डाउन के कारण यदि किसी को राशन व मेडिकल की समस्या हो तो वह इनसे से संपर्क कर सकता है।

सिद्धार्थ नगर में यूथ एजुकेशन एण्ड एम्पॉवरमेंट फाउंडेशन व People's Alliance ने लाॅक डाउन में गरीबों व मजबूरों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ | New India Times

ज्ञात हो कि ये सारी व्यवस्थाएं हम-आप जैसे लोगों के साथ ही मिलकर किया जा रहा है। जनपद सिद्धार्थनगर के अलग-अलग क्षेत्रों (तहसील/ब्लॉक) के लिए वोलेंटियर की टीम की ज़रूरत है जिसमें कोई भी सम्पन्न या इच्छुक व्यक्ति अपनी सेवाएं दे सकता है।

सिद्धार्थ नगर में यूथ एजुकेशन एण्ड एम्पॉवरमेंट फाउंडेशन व People's Alliance ने लाॅक डाउन में गरीबों व मजबूरों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ | New India Times

संस्था ने अपील की है कि यदि कोई ज़रूरतमंद है तो अपने स्तर पर उसकी सहायता करें या फिर हमें सूचित करें।

संपर्क सूत्र- 9833539524, 9984540123, 9792089596, 7666627666

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version