भोपाल में सफाई कर्मचारियों के पास नहीं है पर्याप्त मात्रा में मास्क और दस्ताने | New India Times

सुफियान सिद्दीकी /अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में सफाई कर्मचारियों के पास नहीं है पर्याप्त मात्रा में मास्क और दस्ताने | New India Times

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में इस वक़्त हाहाकार मचा हुआ है। लॉकडाउन में जहां पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग अपनी अहम भूमिका को निभा रहा है वहीं नगर निगम अमला भी मोर्चा संभाले हुए है। नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारी, ड्राइवर भी पूरी ताक़त के साथ मैदान में डटे हुए हैं लेकिन इस मुश्किल घड़ी में दुख की बात यह है कि निगम कमर्चारियों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

भोपाल में सफाई कर्मचारियों के पास नहीं है पर्याप्त मात्रा में मास्क और दस्ताने | New India Times

सफाई में अहम भूमिका निभाने वालों को ना तो प्रशासन की तरफ़ से मास्क, दस्ताने पर्याप्त मात्रा में दिए गए हैं और न ही उनके भोजन के लिए ही कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जिससे उन्हें काम करने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस समाचार के माध्यम से प्रशासन और आम नागरिकों से अनुरोध है कि आपके मोहल्ले, आपकी बस्ती में कोई अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहा है तो उसे पानी खाने का अवश्य पूछें। इन विकट परिस्थितियों में सबका साथ बहुत ज़रूरी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article