अखिलेश यादव ने अपनी सांसद निधि से आजमगढ़ के मेडिकल कॉलेज को कोरोना से निपटने के लिए उपलब्ध कराई एक करोड़ रुपए की निधि | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, आजमगढ़/लखनऊ (यूपी), NIT:

अखिलेश यादव ने अपनी सांसद निधि से आजमगढ़ के मेडिकल कॉलेज को कोरोना से निपटने के लिए उपलब्ध कराई एक करोड़ रुपए की निधि | New India Times

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव ने अपनी सांसद निधि से कोरोना वायरस से निपटने के लिए 1 करोड़ की राशि आज़मगढ़ मेडिकल कॉलेज के समस्त चिकित्सकों-स्वास्थ्यकर्मियों के ‘पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विप्मेंट’ व कोरोना-जाँच की ‘टेस्टिंग किट’ हेतु उपलब्ध कराते हुए कहा है कि मैं समस्त जनता से इस कठिन समय में सहयोग की अपील करता हूँ। उन्होंने कहा कि आज हर नागरिक को सब भेदभाव व मतभेद छोड़कर कोरोना के ख़िलाफ़ सामाजिक रूप से अलग व भावात्मक रूप से एकजुट होने की ज़रूरत है। सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि ये 21 दिन भारत के सुखद भविष्य के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने जन-जन से यह अपील की है कि वो इस कार्य में जुटे प्रत्येक व्यक्ति व विभाग के साथ सहयोग करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article