21 दिनों का लॉक डाउन: किराना सामग्री खरीदने के लिए उमड़ी भीड़, खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से नागरिकों ने जताया रोष | New India Times

जुनेद शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

21 दिनों का लॉक डाउन: किराना सामग्री खरीदने के लिए उमड़ी भीड़, खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से नागरिकों ने जताया रोष | New India Times

कोरोना वायरस के बढते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों का लॉक डाउन करने के आदेश के बाद देर रात से ही अफवाहो का बाजार गर्म रहा जिसके चलते घोषण होते ही खाद्य सामग्री और दवाईयों लेने को दुकानों पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। हालांकि अन्य व्यापरिक प्रतिष्ठान प्रशासन ने घूम-घूम कर जागरूक करते हुए दुकानें बंद कराई और लोगों को घर जाने के लिए कहा।

मंगलवार की देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए अगले 21 दिन तक संचार बंदी जनता कर्फ्यू का पालन करने के लिए लॉक डाउन के आदेश जनहित की रक्षा हेतु जारी किए हैं।

जानकारी के आभाव में लोग मंगलवार देर रात किराना, फल, सब्जी वालों की दुकानों में पहुंचने शुरू हो गये और कतार लगाकर खाद्य सामग्री खरीदने लग गये। कुछ दुकानदारों ने मौके का फायदा उठाकर जीवन उपयोगी वस्तुओं के दाम दुगने कर दिए जिसके कारण नागरिकों ने नाराजगी जताई है जबकि लॉक डाउन में अति आवश्यक जरूरत के लिए विशेष छूट दी गई है जिसके अंतर्गत किराना, फल, सब्जी, दूध की दुकानें और डेरियां खुली रहेंगी और साथ ही बैंक, मेडिकल स्टोर, चिकित्सालय और
पेट्रोल पम्प निर्धारित समय में आम दिनों की भांति सेवा जारी रहेंगे। पेट्रोल, डीजल, शासकीय कर्मियों, प्रेस कर्मियों, चिकित्सक, अति आवश्यक सेवक के वाहनों को उपलब्ध कराया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article