नमाज़ अदा कर अपने घर जा रहे मस्जिद के पेश इमाम की पुलिस कर्मी ने की पिटाई, परिसर में हालात तनावपूर्ण, हालात का जायजा लेने देवपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे पुलिस अधीक्षक | New India Times

साबिर खान, धुले/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

नमाज़ अदा कर अपने घर जा रहे मस्जिद के पेश इमाम की पुलिस कर्मी ने की पिटाई, परिसर में हालात तनावपूर्ण, हालात का जायजा लेने देवपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे पुलिस अधीक्षक | New India Times

धुले जिला के देवपुर में नमाज़ अदा कर अपने घर जा रहे एक मस्जिद के पेश इमाम की एक पुलिस कर्मी ने पिटाई कर दी जिससे इलाके में तनाव फैल गया। हालात का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक ने खुद इलाके का दौरा कर हालात को काबू में किया। इमाम की पिटाई से नाराज़ लोग पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पेश इनाम का आरोप है कि सूर्यास्त की नमाज अदा करने के पश्चात वह अपने आवास जा रहे थे कि इसी बीच एक पुलिस कांस्टेबल ने बिना कारण उनकी पिटाई की।

नमाज़ अदा कर अपने घर जा रहे मस्जिद के पेश इमाम की पुलिस कर्मी ने की पिटाई, परिसर में हालात तनावपूर्ण, हालात का जायजा लेने देवपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे पुलिस अधीक्षक | New India Times

सुत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार जामा मस्जिद देवपुर इस्लाम पुरा के इमाम हाफिज अलीम मगरिब की नमाज शाम सात बजे अदा करने के पश्चात घर लौट रहे थे कि इसी बीच देवपुर पुलिस थाने की पेट्रोलिंग वाहन से एक पुलिस कर्मी उतरा और मस्जिद के इमाम हाफिज अलीम अंसारी की पिटाई कर दी जिसके फलस्वरूप देवपुर के नागरिकों ने पुलिस कर्मी के विरुद्ध इकट्ठा होकर दोषी पुलिस कर्मी को तत्काल निलंबित करने की मांग की। वहीं पर विधायक ने नागरिक को समझाया और उनको अपने घर लौटने की अपील की। समाचार लिखने तक पुलिस अधीक्षक चिन्मय पांडे देवपुर पुलिस स्टेशन में मामले की जानकारी प्राप्त की। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान दोषी पुलिस कर्मी ने माफी मांग ली है और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में मामले को रफादफा कर दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version