लॉक डाउन को मद्देनजर रखते हुए  गोला व हैदराबाद  पुलिस हुई सख्त, अकारण टहल रहे लोगों को पुलिस ने सख्त हिदायत देकर छोड़ा | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

लॉक डाउन को मद्देनजर रखते हुए  गोला व हैदराबाद  पुलिस हुई सख्त, अकारण टहल रहे लोगों को पुलिस ने सख्त हिदायत देकर छोड़ा | New India Times

गोला गोकर्णनाथ के सदर चौराहा व हैदराबाद के ममरी चौराहे में लॉक डाउन का असर पूरी तरह से दिख रहा है।चौराहे पर चारों ओर सन्नाटा पसरा है। कुछ लोग सड़क पर निकले तो पुलिस ने उन्हें वापस घर भेज दिया। गोला में चारो तरफ बाजार बंद है व जरूरी सामान की ही दुकानें खुली हैं। सड़कों पर गाड़ियां नहीं चल रही हैं।

लोग सोशल मीडिया पर लॉक डाउन के समर्थन की लगातार अपील कर रहे हैं। कोई घरों में अपनी बागवानी को सही कर रहा है तो कुछ लोग सामूहिक रूप से टीवी देख रहे हैं। कहीं पर घरों में आज लॉक डाउन के दिन पकवान आदि बनाकर लुफ्त उठाने की योजना है। वहीं गोला प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी व क्षेत्राधिकारी आर के वर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक सुनीत सिंह ने अपने पूरे फोर्स के साथ कोरोना की परवाह न करते हुए अपनी जान जोखिम में डाल कर हम सब की जान की हिफाजत कर रहे हैं। ऐसे पुलिस वालों को हम सब लोग दिल से सलाम करते हैं।

क्षेत्राधिकारी आर के वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आह्वान पर लॉक डाउन की अपील को लोगों ने स्वीकार किया है और सभी इसमें सहयोग कर रहे हैं। आप सभी लोग ऐसे ही माहौल बनाये रखें जिससे प्रसासन को ज्यादा दिक्कत का सामना न करना पड़े। उधर हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार बरेली व लखीमपुर सहित 15 जिलों में 22 से 25 तक का लॉकडाउन रखने का निर्देश जारी किया गया था जिसके चलते क्षेत्र की जनता से अपील है कि इसका कड़ाई से पालन करें और कोरोना जैसी महामारी से लड़ने का सार्थक कदम उठाने के चलते हम सब पुलिसकर्मियों का सहयोग करें। जिसके चलते गांव कस्बों शहरों में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version