गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन ने शहर अकबरपुर शहजादपुर बजार में जाकर दुकानदारों को कोरोना की जानकारी दी साथ ही कोरोना के प्रति सतर्क रहने को कहा। अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्य, जेई घनश्याम, जलकल जेई ओम प्रकाश, डीपीआरओ हृदयानंद, नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र की जनता से बार-बार कोरोना वायरस से बच बचाव के लिए अनुरोध किया जा रहा है कि जहां भी रहें लोगों से एक मीटर की दूरी बनाएं। दुकानदारों से अधिशासी अधिकारी ने कहा कि बाजार में हर तरह के आदमी आते हैं इसलिए खुद को सुरक्षित रखने के लिए मास्क पहनकर रखें। भीड़भाड़ से बचें, अगर कहीं खड़े हों तो दूसरों से एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। इससे आप कोरोना से बच सकेंगे।
लखनऊ में एक केस सामने आने के बाद शहर में लॉक डाउन कर दिया गया है। इसलिए हमें भी सतर्क रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि यह वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। हमें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। स्वेच्छा से बाजार और दुकानों को बंद रखें। जनता कर्फ्यू का पालन करें।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा क्षेत्रों को सैनिटाइज कराने के दिए निर्देश

जनता कफ्यु के एक दिन पहले शनिवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्य ने आपात बैठक बुलाई और मौजूद लोगों व अधिकारियों से सुझाव मांगे। जिसको जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे बेहतर रूप से निभाएं। जो टीमें गठित की गई हैं वह क्षेत्रों की जरूरी जगहों को सैनिटाइज कर रही हैं इससे कोरोना फैलने का डर न रहे।कोरोना को खत्म करने के लिए हम सबको सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों से अपील है कि वह मास्क लगाकर रहें। जितना हो यात्रा से बचें। खुद सतर्क रहें और लोगों को भी जागरूक करें।
