जफर खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट पत्रकार संरक्षण समिति व पुलिस प्रशासन की ओर से मास्क का निःशुल्क वितरण किया गया।
देश में कोरोना को लेकर काफी हलचल मची हुई है जिसे देख अकोट शहर में पत्रकार संरक्षण समिति की ओर से अकोट बस स्टैंड परिसर में बस ड्राइवरों, वर्करों व बहाहर से आने वाले प्रवासियों को मास्क बांट कर देश को ऐसी खतरनाक बीमारी से बचाने का कार्य किया।
अकोट पुलिस निरीक्षक संतोष महल्ले ने बस स्थानक परिसर में ड्राइवरों व प्रवासियों को मास्क पहना कर अकोट शहर की जनता को ऐसी खतरनाक बीमारी से बचने व पूरे देश को एक साथ आने की व साफ रहने की ज़रूरत पर जोर दिया। अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हर शख्स को समझाते हुए मास्क का वितरण किया।
अकोट शहर में पुलिस पूरी तरह से कार्य करने में लगी है जो रात दिन सतर्क रहकर अपना कार्य व शहर के सुवस्थ के लिए कार्यरत है: पुलिस निरीक्षक संतोष महल्ले।
