जुनैद शेख, शिरपुर/धुले (महाराष्ट्र), NIT:

शिरपुर ग्रामीण पुलिस ने तहसील परिसर के एक आवास में छापामारी कर अवैध रूप से रखी देसी राइफल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
ग्रामीण पुलिस स्टेशन सांगवी के थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटिल को खुफिया सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि तहसील के ग्रामीण थाना क्षेत्र की सीमा महादेव दादेवाडा गांव में किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से डेड़ा खंडू पावरा ने राइफल छुपा कर रखी है।

इस सूचना पर थाना प्रभारी अधिकारी पाटील ने एक पुलिस टीम का गठन किया और छापेमारी के आदेश दिए जिसमें पुलिस पार्टी ने छापामार दबिश देकर डेड़ा खंडू पावरा के आवास से एक भरमार देसी रायफल, एक चाकू और रायफ़ल की स्वच्छता करने वाला पावडर बरामद किया। अवैध गैर कानूनी तरीके से रायफ़ल और चाकू रखने के आरोप में पुलिस ने डेड़ा खंडू पावरा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक पंडित, अपर पुलिस अधीक्षक भुजबल, ग्रामीण पुलिस उप अधीक्षक अनिल माने के निर्देशन में थाना अधिकारी अभिषेक पाटिल के नेतृत्व में पुलिस उप निरीक्षक दीपक वारे, हेड कॉन्स्टेबल लक्ष्मण गवली, हेमंत पाटील, गोविंद कोली, शीतल खैरनार और लक्ष्मी सालुंखे ने आरोपी को धर दबोचा और पावरा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। आगे की जांच पड़ताल दीपक वारे कर रहे हैं।
