कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख | New India Times

साबिर खान/विनोद दीक्षित, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख | New India Times

मथुरा रिपोर्टिंग चौकी कृष्णा नगर क्षेत्र के अंतर्गत राहुल नामक व्यक्ति का पुराने कपड़ों का व्यापार है उसका पुराने कपड़ों का गोदाम सौंख रोड शनि देव मंदिर के सामने मथुरा पर है। गोदाम स्वामी अपने गोदाम को लॉक करके घर चला गया तभी लोगों के द्वारा बताया गया गुरुवार रात्रि 9:30 बजे अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने पूरी तरह से गोदाम आग के गोले में तब्दील हो गया आस-पास रखे खोखे में भी आग लग गई आग इतनी भयंकर थी के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश करने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग की सूचना पर पहुंचे ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के द्वारा फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना देने के बाद दमकल विभाग द्वारा 15 मिनट में पहुंच कर आग पर काबू पाया गया। इस आग के कारण गोदाम के आसपास रखे खोखे में भी आग लग गई और आग ने विकराल रूप ले लिया था लेकिन गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया नहीं तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। आगजनी के कारण लोगों का लाखों का नुकसान हो गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version