गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ क्षेत्रों में रहस्यमयी धमाका इतना तेज हुआ कि लोग भयभीत हो गए और अफरा-तफरी मच गयी। सुबह करीब 11:00 बजे एक जोरदार धमाका हुआ जिसकी गूंज पूरे विधानसभा में सुनाई दी, कुछ क्षणों के लिए लोगों ने सोचा कि किसी देश ने हमला तो नहीं कर दिया, स्थिति जब कुछ सामान्य हुई तो पता चला कि आसमान से आवाज हुआ है। आवाज इतना भयंकर था कि घर के खिड़की पर लगे हुए शीशे टूट गए, छोटे बच्चे जमीन पर गिर पड़े, पेड़ पत्तियां घर हिल गए। जिसकी सूचना होते ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया और जलालपुर कोतवाली पुलिस फोर्स एसडीएम के साथ इलाके में पहुंचकर गांव क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि आसमान से आवाज हुई है, धमाके के दौरान ही पूरी जमीन हिलने लगी, दुकान, घर व कार्यालयों में लगे शीशे चटक गए, यही नहीं तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार सड़क पर गिर गए और किसी अनजानी अनहोनी से लोग परेशान नजर आने लगे।
जलालपुर तहसील के आसपास मालीपुर, नेवादा, बन्दीपुर समेत पूरे क्षेत्र में सुनाई दिया। लोग फोन, व्हाट्सएप से जानने को उत्सुक हैं कि यह धमाका कहाँ हुआ है।अस्पताल पता किया गया किन्तु किसी स्थान पर धमाका की जानकारी नहीं मिली। लोग अब इसे आकाशीय धमाका मान रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं बिन बारिश के आकाशीय धमाका कैसे हुआ।
