भोंगाव में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान, शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​
भोंगाव में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान, शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया | New India Timesभोंगाव नगर में बढते अतिक्रमण को लेकर शासन प्रशासन ने आखिरकार गंभीरता से लेते हुये उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गो पर नगर पंचायत कर्मियों एवं भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया है।

नगर के प्रमुख मार्ग पर दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के आगे तख्त टीन शैड इत्यादि डालकर अतिक्रमण कर मार्ग को सकरा कर दिया है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पडता है। इस समस्या को प्रशासन द्वारा अनेकों बार अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा चुका है, किन्तु कुछ समय बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। शनिवार को उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी श्यामवचन सरोज, थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार त्यागी आदि नगर पंचायत कर्मियो की टीम के साथ महाबली से अभियान शुरू किया।

अतिक्रमण विरोधी अभियान नगर के जीटी रोड चैराहा पर स्थित भोगांव-मैनपुरी मार्ग के लकडी के रखे खोखों को तोडते हुये आगे बढा। अभियान नगर पंचायत कार्यालय, घण्टाघर, थाना कोतवाली, छोटा बाजार, पीपल मण्डी, बडा बाजार में चला और दुकानों के सामने तख्तो एवं टीन शैड को तोड दिया गया। 
अतिक्रमण विरोधी अभियान जब नेशनल इण्टर काॅलेज के निकट पहुंचा तो वहां टीन शैन हटाते समय एक भारी भरकम टीन शैड दुकानदारों के उपर गिर गया और वह दब गये, जिस कारण लोगों में हडकंप मच गया और दुकानदारों ने तुरन्त दबे हुये लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में दो दुकानदार चोटिल हो गये हैं।

वहीं नगर के बड़ा बाजार में भी अभियान चलाया गया, जहाँ एक युवक के विरोध करने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, वहीं प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण अभियान में थाना कोतवाली के सामने एक दुकानदार द्वारा किये गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा न हटवाए जाने को लेकर दुकानदारों ने प्रशासन पर पक्षपात किये जाने का आरोप लगाया, प्रशासन के पक्षपात पूर्ण रवैये से दुकानदारों में खासा रोष दिखाई दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version