कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के मद्देनजर संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने सोमवार 16 मार्च 2020 को प्रस्तावित भिवंडी से विधानसभा भवन तक लांग मार्च किया स्थगित | New India Times

शारिफ अंसारी, भिवंडी/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के मद्देनजर संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने सोमवार 16 मार्च 2020 को प्रस्तावित भिवंडी से विधानसभा भवन तक लांग मार्च किया स्थगित | New India Times

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव तथा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मंत्री जीतेंद्र आव्हाड से चर्चा के बाद संविधान बचाओ संघर्ष समिति, ठाणे की तरफ से सोमवार 16 मार्च 2020 को भिवंडी बाईपास से विधानसभा भवन तक संविधान बचाओ लॉग मार्च को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने घोषणा किया है कि सीएए, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में ठाणे जिले में चल रहे आंदोलन पूर्ववत जारी रहेंगे।

कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के मद्देनजर संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने सोमवार 16 मार्च 2020 को प्रस्तावित भिवंडी से विधानसभा भवन तक लांग मार्च किया स्थगित | New India Times

गौरतलब हो कि मुंबई में स्थित सरकारी सहयाद्री गेस्ट हाउस में संविधान बचाओ संघर्ष समिति, ठाणे जिला के प्रमुख प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व मंत्री जीतेंद्र आव्हाड के साथ हुई।  श्याम दादा गायकवाड, सुरेश पाटिल, रमीज फालके, एड किरण चन्ने, विजय कांबले, मुफ्ती हुजैफा, मौलाना औसाफ फलाही, फाजिल अंसारी, इंजीनियर जावेद आजमी, शादाब उस्मानी, गफ्फार शेख और मोहम्मद अली द्वारा हस्ताक्षरित संविधान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को आश्वासित किया कि सीएए, एनपीआर, एनआरसी के संदर्भ में पूरी जानकारी लेने के लिए उप समिति गठित की गई है। जिसकी रिपोर्ट आने तक उक्त आंदोलन को स्थगित किया जाए। प्रतिनिधि मंडल के समक्ष मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस एनपीआर के कारण पूरा देश जल रहा है, महाराष्ट्र में कैसे लागू किया जा सकता है ? इसी तरह देशभर में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है जिसके कारण समिति ने मुख्यमंत्री की अपील पर गंभीरता से विचार करते हुए संविधान बचाओ लॉग मार्च को फिलहाल स्थगित कर दिया है। परंतु संघर्ष बचाओ संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने घोषणा किया है कि सीएए, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में जिले में चल रहे सभी आंदोलन पूर्ववत जारी रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article