ट्रांसपोर्ट से लाखों रुपये का प्रतिबंधित गुटखा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर/जुनैद शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

ट्रांसपोर्ट से लाखों रुपये का प्रतिबंधित गुटखा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

आज़ाद नगर पुलिस ने रविवार को ट्रांसपोर्ट से लाखों रुपये का प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू उत्पादकों की खेप को छापा मारकर जप्त कर पुलिस ने प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा के स्वामित्व के रूप में बिलाल अहमद अनिस अहमद तंबोली को नामजद आरोपी बनाया है।

ट्रांसपोर्ट से लाखों रुपये का प्रतिबंधित गुटखा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आजाद नगर थाना प्रभारी अधिकारी दिनेश आहिर को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र की लाइन नम्बर चार स्थित आर के गणराया ट्रान्सपोर्ट से चोरी छुपे तरीके से महाराष्ट्र में प्रतिबंधित पान मसाला अवैध रूप से बिक्री करने के इरादे से मंगाया गया है। इस जानकारी पर पुलिस ने ट्रांसपोर्ट पर छापामारी की जिसमें 12 कार्टून की बोरों में
भिन्न प्रकार के प्रतिबंधित पान मसाला, गुटखा प्रिमीयम राज निवास सुंगधित पान मसाला, प्रिमीयम एन.पी.-०१ जाफरानी जर्दा तंबाखू, प्रिमियम एन.पी.-०१ चुव्हींग टॅबको, केसर युक्त विमल पान मसाला (बोलो जुबां केसरी) सहित वि.-१ तंबाखू का जखीरा बरामद करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है जिसका मूल्य पुलिस ने चार लाख 64 हजार 48 रुपये बताया है।

इस दबिश को सफलतापूर्वक पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित, अपर पुलिस अधीक्षक राजू भुजबल, सीएसपी सचिन हिरे के निर्देशन में आजाद नगर थाना प्रभारी अधिकारी दिनेश आहिर के नेतृत्व में पुलिस नायक सुनिल पाथरवट, बापु कोकणी, विजय शिरसाठ, कॉन्स्टेबल भुषण पाटील, शोएब शेख, आतीक शेख, मितेश शिंदे सहित वाहन चालक खैरनार ने अंजाम दिया है। आजाद नगर पुलिस ने अन्न सुरक्षा कानून की विभिन्न धाराओं के तहत बिलाल तंबोली निवासी हजार खोली कामगार नगर के विरोध में एफआईआर दर्ज कराई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article