रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदाताओं को दिया जाएगा हेल्मेट | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदाताओं को दिया जाएगा हेल्मेट | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि,) उत्तर प्रदेश व लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वधान में मंगलवार 17 मार्च 2020 को दोपहर 2:00 बजे से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक नेशनल हाईवे नंबर 2 हाईवे प्लाजा के सामने मथुरा पर किया जा रहा है।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया जिंदगी अनमोल है इससे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है, इसी टैगलाइन को लेकर हमारी समिति पिछले 9 साल से काम कर रही है। जो रक्तदाता इस रक्तदान शिविर में अपना रक्तदान करेगा उसको हम लोग प्रशस्ति पत्र के साथ हेल्मेट देंगे क्योंकि उस व्यक्ति के द्वारा किसी की जिंदगी बचाने के लिए अपना रक्त दिया है और हम हेल्मेट देकर उसकी जिंदगी बचाने का काम करने के साथ हेल्मेट लगाने के लिए दूसरों को प्रेरित करने के लिए कहेंगे क्योंकि सड़क हादसों में टू व्हीलर चलाते समय 80% लोगों की मृत्यु सिर की चोट से होती है। हमारे द्वारा इस साल दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से उन लोगों को जो गंभीर बीमारी या फिर किसी दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को जरूरत पड़ने पर यह रक्त उनको दिया जाएगा। लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक के निर्देशक बृजेश शर्मा ने बताया कि हमारी बैंक ऐसे जरूरतमंद लोगों के साथ हमेशा सहयोग के लिए खड़ी रहती है जिनको कहीं भी रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता है अपने डोनर या फिर अपनी मुहिम चलाकर उस जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने में अग्रिम भूमिका निभाती है। ऐसे व्यक्ति हमारे पास समय समय तक आते हैं। गरीब लोगों को हम लोग समय पर समय पर अपनी टेस्ट फीस नहीं लेते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article